back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

10 लाख जुर्माने से लेकर 5 साल की सज़ाः Paper Leak Bill संसद में पास हुआ तो नकलचियों की खैर नहीं

New Delhi: केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में पेपर लीक बिल पेश किया। जल्द ही इस बिल पर अब राष्ट्रपति का मुहर लगेगी। परीक्षा में बढ़ते अपराधों को लेकर केंद्र सरकार ने यह बिल पेश किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेपरलीक बिल पेश किया है। इस बिल में परिक्षाओं के दौरान होने वाली नकल पर रोक लगाने से जुड़े प्रावधान हैं। संसद भवन में आज पेपर लीक बिल को पूरा समर्थन मिला। पहले पेपर लीक होने पर FIR दर्ज कराने के बाद भी अपराधी को 72 घंटे के अंदर जमानत मिल जाती थी। पेपर लीक की कई घटनाओं में कार्यवाई के नाम पर ज़ीरो ऐक्शन लिया जाता था। अब इन नियमों पर केंद्र सरकार का डंडा चलेगा।

पेपरलीक का मुद्दा

राजस्थान में पिछले साल विधानसभा चुनाव के अलावा सबसे बड़ा मुद्दा पेपरलीक का था। पेपरलीक में 2023 में भजनलाल सरकार की पेपर लीक रिपोर्ट के अनुसार 23 से अधिक मामले दर्ज हुए। राजस्थान के अलावा देश के अन्य राज्य मध्य-प्रदेश, बिहार और उत्तर-प्रदेश से भी कई पेपर लीक के मामले सामने आए। जिनमें राजस्थान टॉप पर रहा।

क्या है पेपर बिल?

लोकसभा में आज पेश हुए पेपर बिल का संबंध परीक्षों में नकल और धांधली से है। अब परीक्षाओं में नकल नहींं अकल चलानी पड़ेगी।

1. अब जो योग्य होगा वही नौकरी का हकदार होगा। न भाई-भतीजावाद, न नकल अब सिर्फ अकल।

2. पेपरलीक मामले में अगर कोई अपराधी साबित होता है तो उसे 10 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा।

3. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दोषी पाए जाने पर 3 से 5 साल की जेल होगी और 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

4. वहीं अगर पेपर लीक और नकल के मामले में कोई भी संस्थान शामिल होता पाया गया, तो उससे परीक्षा का पूरा खर्च वसूला जाएगा और उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

इन परीक्षाओं पर भी लागू होगा बिल

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, नीट- मेडिकल एवं इंजीनियरिंग समेत विभिन्न परीक्षाओं को इसके दायरे में लाया गया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी पेपर लीक पर चिंता जताई गई थी। पेपर लीक होने या नकल की वजह से लाखों परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Teacher course after 12th: टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? तो 12वीं पास करने के बाद बिना देर किए इन कोर्सेज में ले...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे देश में छात्रों का एक बुहत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने सपनों को आयाम देने के लिए टीचर बनना...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...