back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Excise Scam: मनीष सिसोदिया को फिलहाल राहत नहीं, 22 फरवरी तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Scam: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के आरोपित राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के आरोपित राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ा दी है।

रिपोर्ट सीलबंद कवर में कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आज सीबीआई ने पेरोल कस्टडी की सिसोदिया की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है, जो कि अहम मोड़ पर है। सीबीआई ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों के खिलाफ जांच जारी है। जिन आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, उनके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। इस पर सिसोदिया के वकील ने कहा कि इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट अधूरी है और इसमें कुछ स्पष्ट नहीं है। उसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को जांच की विस्तृत रिपोर्ट सीलबंद कवर में कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया

उल्लेखनीय है कि आज ही सिसोदिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी जमानत याचिका खारिज करने के खिलाफ दाखिल क्यूरेटिव याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई। सिसोदिया की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि उनकी हिरासत के एक साल होने वाले हैं, ऐसे में क्यूरेटिव याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए। उसके बाद कोर्ट ने क्यूरेटिव याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया।

सिसोदिया ने कोर्ट में अपनी नियमित जमानत याचिका भी दायर की है

उल्लेखनीय है कि राऊज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए साप्ताहिक आधार पर दो दिन की कस्टडी पेरोल दिए जाने की अर्जी लगाई है। सिसोदिया ने कोर्ट में अपनी नियमित जमानत याचिका भी दायर की है।

सिसोदिया की पत्नी लंबे समय से बीमार हैं

सिसोदिया की पत्नी लंबे समय से बीमार हैं। सिसोदिया की पत्नी को कई बार अस्पताल में अचानक भर्ती भी करना पड़ा है। कोर्ट ने नवंबर 2023 में सिसोदिया को अपनी पत्नी से मिलने के लिए कुछ घंटों की इजाजत दी थी। सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵