back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: होली के बाद रैली में भगवा रंग उड़ाने की फिरार में BJP; जानें Congress का प्रोग्राम?

New Delhi: होली के पावन पर्व के बाद राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रैली का आरंभ करेंगे। पीएम मोदी से लेकर गांधी परिवार में रैलियों का सिलसिला शुरु होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने लगभग अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। होली के बाद BJP और कांग्रेस चुनावी रैली का आरंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ के बस्तर से दोनों पार्टियां रैली के लिए उतरेंगी। बस्तर संभाग में पहले चरण में चुनाव होंगे।

पहले चरण में बक्सर में होगा चुनाव

पीएम मोदी और अमित शाह एक-एक जिला, गांव-शहर और गलियों में जाकर भगवा रंग उड़ाएंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया गठबंधन के नेता भी गली-गली जाकर चुनावी बिगुल बजाएंगे। इस बार दोनों दल छत्तीसगढ़ के बक्सर से रैली का आरंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में चुनाव होंगे। एकमात्र बक्सर जिले में 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को और तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़ में BJP पूरी तैयारी में

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं जिनमें से BJP ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं वहीं कांग्रेस ने अबतक 6 उम्मीदवारों के नाम की ही घोषणा की है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में चुनौतियां बढ़ गईं हैं। BJP में देखा जाए तो उनमें जीत को लेकर काफी आत्मविश्वास है। BJP प्रदेश संगठन प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कराने में जुटा हुआ है। बस्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सभा कराने की तैयारी है। बताया जाता है कि पीएम मोदी की भी हर क्लस्टर में एक-एक सभा कराने की रणनीति बनाई गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री की प्रदेश में अलग-अलग सभाएं हुई थी। भाजपा की ओर से जल्द ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विष्णु साय भी निकालेंगे रैलीॉ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय भी प्रदेश के 2-3 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर रैली निकालेंगे और एक बार फिर मोदी का आहवाहन करेंगे। छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक दलों के पास सिर्फ 50 दिन का समय है। ऐसे में किस राजनीतिक का कितना रंग चढ़ता है ये तो 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...