back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: CWC की बैठक आज, घोषणापत्र पर लगेगी मुहर, पोल पैनल और उम्मीदवारों पर कांग्रेस का होगा मंथन

New Delhi: कांग्रेस वर्किंग कमेटी आज नई दिल्ली में चुनावी घोषणापत्र पर मुहर लगाएगी। इसी के साथ पार्टी पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर भी चर्चा करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव की तैयारियाों में कांग्रेस भी जुट गई है। आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी आम चुनाव से पहले आखिरी बार बैठक करेगी। चुनावी घोषणापत्र को मंजूरी मिलने के साथ 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी देने की भी उम्मीद है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हुआ समापन

आज सुबह 10 बजे होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी का अधिकांश समय घोषणापत्र को मंजूरी देने में लगने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित होने की भी उम्मीद है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 17 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि ”पार्टी के समक्ष कई गंभीर मुद्दे हैं। लेकिन CWC को सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय की कमी हो सकती है क्योंकि बैठक का प्राथमिक उद्देश्य कांग्रेस के घोषणापत्र को मंजूरी देना है।”

चुनावी बॉन्ड का मुद्दा बनना तय

इस बैठक में CWC चुनावी बॉन्ड डेटा पर चर्चा करने और एक प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार है। इास बात में कोई दो राय नहीं है कि कांग्रेस आम चुनाव में चुनावी बॉन्ड को हथियार बनाएगी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले चुनाव आयोग द्वारा डेटा अपलोड करने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया। इम आंकड़ों से पता चलता है कि 12 अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 के बीच लगभग 1,260 कंपनियों और व्यक्तियों ने 12,155.51 करोड़ रुपये के 22,217 बांड खरीदे हैं।

कांग्रेस तीसरे स्थान पर

इस अवधि के दौरान 23 राजनीतिक दलों द्वारा ₹12,769.09 करोड़ मूल्य के 20,421 बांड भुनाए गए। जिसमें BJP ₹6,061 करोड़ (कुल भुनाए गए मूल्य का 47.5%) के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद TMC ₹1,610 करोड़ (12.6%) के साथ दूसरे स्थान पर रही और कांग्रेस ₹1,422 करोड़ (11.1%) के साथ तीसरे स्थान पर रही।

सीट बंटवारे पर भी लगेगी मुहर

राहुल गांधी पिछले साल से भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुट गए थे। उन्होंने इस यात्रा में पूर्व-से-पश्चिम तक कांग्रेस की लहर वापस लाने की कोशिश की। अब यह तो आम चुनाव के परिणाम ही बताएंगे कि उनकी मेहनत की कितनी रंग लाई। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का चुनाव पैनल 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पहले चरण के चुनाव के लिए शेष नामों को मंजूरी दे देगा। यह बैठक पहले 15 मार्च को निर्धारित थी लेकिन शीर्ष नेताओं के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त होने के कारण नहीं हो सकी। कांग्रेस ने अब तक चुनाव समिति की दो बैठकों में 82 नामों को मंजूरी दे दी है। आज इस बैठक का फोकस तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों के सीट बंटवारों पर होगा। ।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...