back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: BJP और Congress के चुनाव समितियों की बैठक आज, उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है फाइनल मुहर

New Delhi: लोकसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट पर मुहर लगाने के लिए आज दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा कार्यलय में केंद्रीय चुनाव समितियों की बैठक होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर विचार-विमर्श के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों की केंद्रीय चुनाव समितियों की आज दिल्ली में बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी सीईसी की बैठक शाम करीब 5 बजे शुरू होने की संभावना है। दोनों दल आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने पर मुहर लगाएगी।

BJP ने 195 उम्मीदवारों की सूची की थी जारी

बीजेपी ने पहली बैठक के बाद 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूत्रों के मुताबिक आज 150 सीटों पर चर्चा होने की संभावना है जिसके बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड से 11-11, दिल्ली से 5 सीटें शामिल हैं। उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से 2-2 और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन और दीव से 1-1 इस लिस्ट में 33 मौजूदा सांसदों की जगह नये चेहरों को शामिल किया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर आज लग सकती है मुहर

वहींं कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में केवल 39 नाम जारी किए इसी के साथ उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले मनोज सीजी ने बताया था कि राहुल गांधी फिर से अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए थे। जबकि एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से चुनावी शुरुआत पर सस्पेंस है, जिस सीट का प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी कर चुकी हैं।

चुनाव आयोग की भी आज होगी बैठक

चुनावों से संबंधित अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग (ईसी) आज अपने सभी पर्यवेक्षकों पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की एक बैठक आयोजित करने वाला है। दिल्ली में ब्रीफिंग के बाद लगभग 2,000 की संख्या वाले पर्यवेक्षकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भेजा जाएगा। चुनाव आयोग के 12 और 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रीनगर जाने की भी उम्मीद है। चुनाव आयुक्त के पद से अरुण गोयल के इस्तीफे के कारण चुनाव आयोग सुर्खियों में है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵