back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम धामी ने BJP की गिनाई उपलब्धियां, बोले- पिछली सरकारों के विकास इंजन में लग गया था जंग, अब न घाट का न घर का

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले की सरकारों में जो विकास का इंजन था, उसे जंग लग गया था। नागरिकों के लिए सुविधाओं का अभाव था।

देहरादून, (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले की सरकारों में जो विकास का इंजन था, उसे जंग लग गया था। नागरिकों के लिए सुविधाओं का अभाव था। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। किसानों का अपमान हो रहा था। इसी का नतीजा है कि इन पार्टियों को लोगों ने न घर का छोड़ा है न घाट का।

मुख्यमंत्री धामी इन दिनों विपक्षियों पर लगातार हमलावर हैं

मुख्यमंत्री धामी इन दिनों विपक्षियों पर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को देहरादून के अंतर्गत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के अवसर पर पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला।

पहले की सरकारों ने हमेशा पार्टी और परिवार की सोची

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा अपनी पार्टी और परिवार की सोची है। किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है, लेकिन आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। राज्य में सड़कों का विकास हो रहा है। रेल और हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। आज देवभूमि में विकास के काम इसलिए हो पा रहे हैं क्योंकि जन-जन की ताकत हमारे साथ है। जनता ने परिपाटी बदलने का काम किया है। सरकार का हर क्षण, हर पल राज्य के विकास के लिए है।

देवभूमि में माहौल खराब करने वालों की खैर नहीं, पारदर्शिता के साथ हो रहीं परीक्षाएं

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। अब पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं। राज्य सरकार ने लैंड जिहाद पर भी कार्रवाई की है। देवभूमि में वातावरण खराब करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

विश्व में भारत को नई पहचान दे रहे प्रधानमंत्री के काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। प्रधानमंत्री के काम पूरे विश्व में भारत को नई पहचान दे रहे हैं। उत्तराखंड का भी तेजी से विकास हो रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...