back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: Republic Day रिहसर्ल परेड के चलते सड़कों पर लगा लंबा जाम, यात्री परेशान; 26 जनवरी तक बंद रहेंगे ये रुट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं। कर्तव्य पथ पर गणतंण दिवस पर होने वाली परेड के रिहर्सल के चलते दिल्ली के कई रास्तें बंद होने से सड़क रास्तों पर लंबा जाम लगा हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस की तैयरियां जोरो-शोरे पर हैं, हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली पुलिस और थल सेना की कई ईकाईंया राजधानी दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। गणतंत्र दिवस में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं, कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड की रिहर्सल सेना सड़को पर कर रही है। दिल्ली पुलिस ने ऐडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके अनुसार, परेड की रिहर्सल के कारण दिल्ली की कई सड़कों को रुट बदल दिया गया है। साथ ही कई सड़कों को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों को इसके चलते घंटों सड़कों पर जाम होने मिल रहा है।

इन मार्गों पर लगी रोक

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्त्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चौराहा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, आटीओ और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त हुई। यह रिहर्सल 23 से 25 जनवरी तक चलेगी। इन मार्गो पर स्कूल और दुकानें बंद रहेंगी। इन मार्गों पर आम लोगों की आवाजाही पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी है।

उड़ान सेवाएं ठप

इस दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 26 जनवरी तक नो-फ्लाइंग जोन में रहेंगी। क्योंकि गणतंत्र दिवस पर वायु सेना के एयर शो की रिहर्सल चलती है, सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट में उड़ानों की आवाजाही पर सख्त रोक लगा दी गई है।

इन सड़को पर रहा भारी ट्रैफिक जाम

सेंट्रल दिल्ली के अहम मार्गों के बंद होने से इसका असर आस पड़ोस के राज्यों पर भी दिख रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के क्षेत्रों में आज लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है। अगले दो दिन भी लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली मथुरा रोड, कश्मीरी गेट, लक्ष्मी नगर, सराय कालेखां, हजरत निजामुद्दीन पर आज भारी जाम रहा। हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर-प्रदेश और राजस्थान की रोडवेज बसे घंटों सड़को पर खड़ी रहीं, जिसके चलते लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...