back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Rain: दिन में हुई रात, भीषण बारिश के साथ यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, जानिए क्या है माजरा?

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में शनिवार की दोपहर को बारिश के कारण मौसम तो सुहाना हुआ, लेकिन देखते-ही-देखते बारिश काफी तेज हो गई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नई दिल्ली (संतोष मिश्रा)। Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में शनिवार की दोपहर को बारिश के कारण मौसम तो सुहाना हुआ, लेकिन देखते-ही-देखते बारिश काफी तेज हो गई। मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से तो राहत जरूर मिली मगर अचानक बदले मौसम और तेज बारिश के बाद दिन में ही रात जैसा मौसम हो जाने के कारण लोग आपस में चर्चा करते दिखे।

दिल्ली में दिन में हुई रात

मौसम के बदल जाने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो लगाकर दिल्ली की बारिश की चर्चा कर रहे हैं। इधर कई इलाकों में बारिश इतनी तेज थी कि लोगों को छुपने के लिए जगह नहीं मिली। सड़क पर बाइक सवार लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं कार चालकों को तो कम परेशानी हुई लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें भी थोड़ी परेशानी हुई।

पालघर के पास समुद्र में 3.8 तीव्रता का भूकंप

इधर, महाराष्ट्र के पालघर जिले के समुद्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप आने की सूचना से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 5.19 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गयी। भूकंप विज्ञानी जेएल गौतम ने शनिवार को मीडिया को बताया कि पालघर समुद्र तट से 10 किलोमीटर दूर तथा मुंबई से करीब 78 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में गहरे समुद्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...