back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Land For Job: कोर्ट ने CBI को दिया निर्देश- आरोपित लालू परिवार को चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज कराएं उपलब्ध

New Delhi: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि आरोपितों को चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि आरोपितों को चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। कोर्ट इस मामले के आरोपित तेजस्वी यादव की आस्ट्रेलिया जाने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर 22 दिसंबर को सुनवाई करेगा। स्पेशल जज विशाल गोगने ने ये आदेश दिया।

लालू यादव परिवार कोर्ट में नहीं हुए पेश

आज सुनवाई के दौरान इस मामले के आरोपित लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए। उन्होंने आज कोर्ट में पेश होने की छूट मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आज तेजस्वी यादव की ओर से कहा गया कि 6 जनवरी से उन्हें शासकीय कार्यों के लिए आस्ट्रेलिया जाना है। इस यात्रा के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी जाए।

चार्जशीट की ई-कॉपी और हार्ड कॉपी में एकरूपता नहीं

29 नवंबर को आरोपितों की ओर से कहा गया था कि उन्होंने करीब आधे दस्तावेजों का परीक्षण किया है। चार्जशीट की ई-कॉपी और हार्ड कॉपी में एकरूपता नहीं है। ऐसे में उन्हें दस्तावेजों का परीक्षण करने के लिए 15 दिनों से ज्यादा का समय चाहिए।

इस मामले में कोर्ट ने 4 अक्टूबर को बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 3 जुलाई को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरोपित बनाया गया है। सीबीआई इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

15 मार्च को कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी थी। कोर्ट ने 27 फरवरी को इन तीनों समेत सभी आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।
7 अक्टूबर 2022 को रेलवे भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।रेलवे भर्ती

भोला यादव है रेलवे भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड

रेलवे भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने भोला यादव और हृदयानंद चौधरी को गिरफ्तार किया था। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे थे। रेलवे भर्ती घोटाला लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। भोला यादव को ही इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। नौकरी के बदले जमीन देने के काम को अंजाम देने का काम भोला यादव को सौंपा गया था। भोला यादव 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर सीट से विधायक चुने गए थे।

सीबीआई कर रहा है मामलें की जांच

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने मई के तीसरे सप्ताह में इस मामले में लालू यादव के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में सीबीआई ने 23 सितंबर को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार विधानसभा में जुबानी जंग: जेडीयू ने लालू-राबड़ी के जंगलराज पर साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के बजट सत्र 2026 के दौरान सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नीतीश कुमार...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...