back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP’s 45th Foundation Day: 1992 में सरकार गंवाने से लेकर मिशन 400 पार तक, ऐसा रहा BJP का सफर

New Delhi: आज ही के दिन BJP का स्ठापना दिवस है। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर नरेंद्र मोदी ने BJP को नई उंचाईयों पर पहुंचाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज ही के दिन 6 अप्रैल, 1980 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जनसंघ नेताओं की एक ऐतिहासिक बैठक में हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आधारशिला रखी गई। जो भारतीय राजनीतिक जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। केंद्र में वर्तमान में BJP सरकार का कब्जा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छोड़ने की कही बात

बात 4 अप्रैल, 1980 की है। जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष चन्द्रशेखर, मोहन धारिया और मधु लिमये जनसंघ जनता पार्टी का घटक नेताओं से बार-बार कह रहे थे कि उनकी दोहरी सदस्यता नहीं चलेगी और उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपनी सदस्यता समाप्त करनी होगी। तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और सूचना एवं राज्य मंत्री लालकृष्ण आडवाणी समझाते रहे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमारा मातृ संगठन है। बचपन से ही हमें उनसे संस्कार मिले हैं। ऐसे में जनसंघ के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छोड़ने का तो सवाल ही नहीं उठता।

अटल और आडवाणी ने बुलाई बैठक

जनसंघ ने इस पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कोई राजनीतिक सदस्यता नहीं है। संघ एक सांस्कृतिक संगठन है जो भारत की संस्कृति, परंपरा, राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के लिए काम करता है। इस पर जनता पार्टी के अन्य घटक दल सहमत नहीं हुए। सच तो यह था कि आपातकाल के बाद जनसंघ भारत का पहला राजनीतिक दल था जिसने अपनी पार्टी का नाम और चुनाव मिटा दिया। जनता पार्टी के नेताओं और यहां तक कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने भी अटल और आडवाणी की बात नहीं मानी और चुप रहे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 अप्रेल, 1980 में जनसंघ के कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया।

राम मंदिर आंदोलन और BJP

6 अप्रैल, 1980 को देशभर के प्रमुख जनसंघ नेताओं की बैठक हुई और नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना हुई। इस बैठक में चुनाव चिह्न कमल घोषित किया गया और पार्टी का संविधान बनाने का काम शुरू हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की अगुवाई में BJP ने नई उचाइंयों को छुआ। हिंदुवादी और राष्ट्रवादी सोच को साथ में लेकर BJP ने देशभर के राज्यों में अपनी पकड़ बनाना शुरु किया। 1990 के दशक में BJP ने सबसे बड़ी पारी खेली, उस समय BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे लाल कृष्ण आडवाणी उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक राम मंदिर आंदोलन की रथ यात्रा आरंभ की। इस दौरान, आडवाणी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके इस आंदोलन का रुप इतना बड़ा हो गया कि उस समय की कांग्रेस सरकार के ऊपर आडवाणी अकेले भारी पड़ने लगे। 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ। जिसका आरोप करसेवकों पर लगाया गया। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने करसेवकों पर अंधा-धुंध गोलियां चलाईं। इसके बाद, कांग्रेस की केंद्र सरकार के दवाब में BJP की 4 राज्यों में सरकार गिर गई।

राइज़ ऑफ BJP

1999 में NDA गठबंधन में BJP ने केंद्र में सरकार बनाई और अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने। 2001 में वहीं दूसरी गुजरात में नरेंद्र मोदी ने का उदय हुआ उन्होंने 12 साल तक गुजरात में सरकार चलाई। 2014 में वो देश के प्रधानमंत्री बने। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने दूसरी बार वापसी की। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2024 लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...