back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: यंग इंडिया पर ED की कार्रवाई पर BJP हमलावर, कहा- गांधी परिवार को अपने पापों की कीमत चुकानी होगी

New Delhi News: ED द्वारा यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग कर अपने पापों की कीमत चुकानी होगी।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने ईडी द्वारा यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कई सवाल दागे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग सहित अपने पापों की कीमत चुकानी होगी। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर इसे चुनावी हार से जोड़ते हुए कांग्रेस के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कई सवाल पूछे।

रविशंकर प्रसाद ने कई सवाल पूछे

नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर इसे चुनावी हार से जोड़ते हुए कांग्रेस के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व खासकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बिल्कुल सीधा सवाल है कि बेईमानी कैसे होती है, सार्वजनिक संपत्ति की लूट होती है और अगर कार्रवाई की जाती है तो यह लोकतंत्र की उपेक्षा कैसे होती है?

रविशंकर प्रसाद ने गांधी परिवार पर आरोप लगाया

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गांधी परिवार ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की विरासत बल्कि उसकी संपत्तियों को भी हथिया लिया। गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग सहित अपने पापों की कीमत चुकानी होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...