back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: इस बार जयपुर की हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला, BJP-Congress को परम्परागत वोट से जीत की आस

Jaipur News: राजधानी की एक भी सीट ऐसी नहीं है कि जिस पर प्रमुख दल जीत के प्रति आश्वस्त हों। कहीं नए प्रत्याशी के उतारे जाने से समीकरण ठीक नहीं बैठ रहे, तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने खेल बिगाड़ा।

जयपुर, हि.स.। मतदान में भले ही तीन दिन शेष हैं, लेकिन अब तक राजधानी की एक भी सीट ऐसी नहीं है कि जिस पर प्रमुख दल जीत के प्रति आश्वस्त हों। कहीं नए प्रत्याशी के उतारे जाने से समीकरण मुफीद नहीं बैठ रहे, तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का गणित ही बिगाड़ दिया। कई सीटों पर तो भितरघात का भी डर बना हुआ है।

यही वजह है कि राजधानी की हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशियों को परम्परागत वोट से ही सहारा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़े नेताओं को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न समाजों के नेताओं को लाकर माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।

हर सीट पर अलग समीकरण
विद्याधर नगर

दिया कुमारी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने पिछला चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल पर फिर भरोसा जताया। भाजपा के परम्परागत वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य-ब्राह्मण में सीताराम सेंध लगाने में लगे हैं।

झोटवाड़ा

भाजपा ने सांसद राज्यवर्धन सिंह पर भरोसा जताया, तो कांग्रेस ने ऐनवक्त पर अभिषेक चौधरी को उतारा। उनके लिए नया और बड़ा क्षेत्र है, लेकिन भाजपा से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह और आसु सिंह सूरपुरा बागी हुए। राजपाल तो मान गए, लेकिन आसु सिंह चुनावी मैदान में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वे भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सांगानेर

भाजपा के लिए सेफ मानी जाने वाली सीट पर कांग्रेस जीत का दम भर रही है। ब्राह्मण बाहुल्य मतदाता वाली सीट पर सिंधी समाज और जाट भी निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा के भजनलाल और कांग्रेस के पुष्पेन्द्र के बीच मुकाबला बेहद करीब चल रहा है। आरएलपी यहां वोट काटने के लिए तैयार है।

मालवीय नगर

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा की करीबी हार हुई थी। वे तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ पिछले पांच वर्ष से क्षेत्र में सक्रिय रहे। छोटे-छोटे कार्यक्रमों में गए। परम्परागत वोट और पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों के सहारे दोनों ही जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

बगरू

एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा देवी और भाजपा के कैलाश वर्मा में सीधा मुकाबला है। सीट पर शहरी मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। भाजपा सामान्य और ओबीसी वर्ग के सहारे है। वहीं, कांग्रेस इस सीट पर एससी और मुस्लिम वोट को जीत का आधार मान रही है।

आमेर

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और कांग्रेस के प्रशांत शर्मा के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। लेकिन, भाजपा के बागी राजकुमार बागड़ा और ओमप्रकाश सैनी ने चुनाव को रोचक बना दिया है। वहीं, पूर्व विधायक गंगासहाय शर्मा की चुप्पी से भी कांग्रेस खेमे में बेचैनी है।

हवामहल

दोनों ही दलों ने नए प्रत्याशियों पर दांव खेला है। कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी की पहचान कार्यकर्ता के रूप में है। उन्हें मुस्लिम के साथ ब्राह्मण मतदाताओं से जीत की उम्मीद है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य को ध्रुवीकरण से जीत की आस है।

सिविल लाइंस

भाजपा के उम्मीदवार गोपाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहारे जीत की तलाश में हैं। हालांकि, अन्य दावेदारों के कम सक्रिय होना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह परम्परागत वोट और पांच साल में कराए गए विकास कार्यों के चलते जीत का दावा कर रहे हैं।

किशनपोल

इस बार इस सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी अपने कोर वोट के अलावा अन्य समाज में भी पैठ रखते हैं। पांच साल में विकास कार्य भी करवाए हैं। इस वजह से वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं। वहीं, चंद्रमोहन बटवाड़ा को जिन हालातों में पार्टी ने उतारा, उससे खेमाबंदी शुरू हो गई है। हालांकि, संघ के भरोसे वे भी क्षेत्र में दम भर रहे हैं।

आदर्श नगर

भाजपा इस सीट पर वापस काबिज होना चाहती है। संघ की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी रवि नैयर हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कोर वोट बैंक के सहारे कांग्रेस उम्मीदवार रफीक खान विकास के नाम पर जीत की तलाश में है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵