back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amit Shah Edited Video Case: दिल्ली पुलिस हुई ट्रेंड तो जयराम रमेश ने PM मोदी पर बोला हमला- वो जो घूम-घूमकर..

अमित शाह के एडिटिड वीडियो पर विवाद के बीच, कांग्रेस ने अपने चुनावी भाषणों में कांग्रेस के घोषणापत्र के साथ छेड़छाड़ करने के लिए पीएम मोदी पर हमला बोला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो साझा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अरुण रेड्डी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। रेड्डी ट्विटर पर कांग्रेस समर्थक अकाउंट चलाते हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी समन भेज चुकी है। रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर Delhi Police ट्रेंड करने लगी, इसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर हमला बोला।

जयराम रमेश का मोदी पर वार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस इस आधार पर लोगों को गिरफ्तार कर रही है कि उन्होंने एक वीडियो को एडिट किया। उस शख्स का क्या जो पूरे देश में घूम-घूमकर एक न्याय पत्र को एडिट कर रहा है और जनता से झूठ बोल हा है।”

रेवंत रेड्डी को समन जारी

रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस का हैशटैग एक्स पर ट्रेंड करने लगा। बता दें कि मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और 4 अन्य कांग्रेस नेता को समन भेजा गया है।

क्या कहा पीएम मोदी ने

हाल ही में पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो में लिखा है कि हिंदुओं की संपत्ति का सर्वे होगा और उसे मुसलमानों में बांट दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के मंगलसूत्र तक छीन लेंगे। पीएम मोदी ने यह बात कांग्रेस के मैनिफेस्टो के संदर्भ में कहीं थी।

प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी मां यानी सोनिया गांधी ने अपना मंगलसूत्र देश पर न्यौछावर कर दिया था। यहां तक कि उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी ने अपने सारे आभूषण दान में दे दिए थे जब देश में विपदा आई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘युवाओं का रोजगार छीनते हैं…’ बिहार से घुसपैठियों के खिलाफ अमित शाह की हुंकार, किया सख्त कार्रवाई का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बुधवार से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य के अधिकारियों, Sashastra Seema...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...