back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: AAP सांसद राघव चड्ढा का बढ़ा कद, राज्यसभा में बने पार्टी नेता का चेहरा, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। संजय सिंह दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। संजय सिंह दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में इस बदलाव की जानकारी दी है। पार्टी ने कहा है कि सजय सिंह को ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं। उनकी अनुपस्थिति में राघव चड्ढा सदन में पार्टी के नेता होंगे।

चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं। वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य हैं, जिसमें 3 दिल्ली से और 7 पंजाब से आते हैं।

संजय सिंह के जेल जाने के बाद हुआ फैसला

इससे पहले सांसद संजय सिंह राज्यसभा में पार्टी के नेता थे। हालांकि शराब घोटाले में ईडी की चार्जशीट में नाम आने के बाद से वह जेल में हैं। इसी के चलते अब राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

अब आप सांसद राघव चड्ढा ही उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे और दिल्ली के मुद्दे उठाने, सदन में रणनीति तैयार करने आदि की जिम्मेदारी अब वही उठाएंगे।

दिल्ली शराब नीति मामला

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं। दरअसल ईडी ने 2021-22 दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में ‘आप’ सांसद को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद वह दूसरे बड़े नेता हैं। दिल्ली पर शासन करने वाली ‘आप’ ने गिरफ्तारियों और मामले को “राजनीतिक षड्यंत्र” करार दिया था। ईडी के अनुसार, जांच में पता चला है कि अरोड़ा ने सिंह के घर पर दो मौकों पर दो करोड़ रुपये नकद पहुंचाए थे। अगस्त 2021 से अप्रैल 2022 के बीच यह नकदी पहुंचाई गई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...