back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sanjay Singh Remand: APP सांसद संजय सिंह की कस्टडी पर कोर्ट ने सुनाया फैसला, 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा

Sanjay Singh Remand: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को ईडी की रिमांड पर गुरुवार (5 अक्टूबर) तक के लिए भेज दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत की मांग की थी। जिस पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने सात दिनों की हिरासत मांगी है, जिस पर कोर्ट ने कहा कि जब आपने फोन जब्त कर लिया है, तो रिमांड क्यों चाहिए। स्पेशल जज एमके नागपाल ने यह भी पूछा कि जब ईडी को लेन-देन की जानकारी काफी समय से थी, तो अभी तक गिरफ्तार क्यों किया। इसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद संजय सिंह को ईडी की रिमांड पर गुरुवार (5 अक्टूबर) तक के लिए भेज दिया। हालांकि दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने सुनवाई के दौरान दस दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन उसको पांच दिन की रिमांड दी गई।

जानकारी काफी समय से थी, तो अभी गिरफ्तार क्यों किया?

संजय सिंह की ओर से पेश वकील मोहित माथुर ने हिरासत की मांग की अर्जी की प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से पूछा कि जब लेन-देन की जानकारी काफी समय से थी, तो अभी गिरफ्तार क्यों किया? ईडी जिन लेन-देन की बात कर रहा है, वह अगस्त और अक्टूबर, 2021 का है। तब ईडी ने कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं। इसके लिए गिरफ्तारी में देरी हुई है।

संजय सिंह के घर पर हुआ पैसो का लेन-देन

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि दो करोड़ का लेन-देन दो किश्तों में किया गया। यह लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ। इसकी पुष्टि दिनेश अरोड़ा ने की थी। ईडी की अर्जी में इंडोस्प्रिट से पैसों के लेन-देन का भी ज़िक्र हुआ है, जिसमें कहा गया है कि संजय सिंह के घर पर उनके कर्मचारी सर्वेश को पैसा दिया गया। दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। संजय सिंह की ओर से कहा गया कि ईडी का यह बयान झूठा है। कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या संजय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है। कोर्ट ने पूछा को जब संजय सिंह के खिलाफ आपके पास पुख्ता सबूत थे, तो फिर गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगा।

मोहित माथुर गवाह की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने विरोध करते हुए कहा कि ये सिलसिला कभी नहीं रुकने वाला। ईडी का स्टार गवाह दिनेश अरोड़ा ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में आरोपित था, लेकिन अब वह दोनों ही मामलों में सरकारी गवाह बन गया है, इसलिए उसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। दिनेश अरोड़ा बार-बार अपना बयान बदल रहा है। माथुर ने कहा कि जांच एजेंसी जिसको भी पकड़ना चाहती है, उसके बारे में अरोड़ा से बयान दिलवा देती है। एजेंसी ने संजय सिंह को एक बार भी समन नहीं किया, लेकिन एक ही दिन में सर्च और गिरफ्तारी दोनों हो गई।

कोर्ट में संजय सिंह ने कहा- मुझे एक भी बार समन नहीं किया गया

सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने आज खुद कोर्ट से कहा कि अमित अरोड़ा उनके साथ था। इतना अनजान आदमी तो मैं हूं नहीं कि उसको मेरा नाम याद नहीं आया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने सारा बयान मेरे खिलाफ दिया। कोर्ट में संजय सिंह के बोलने का ईडी ने विरोध किया। तब दोबारा संजय सिंह ने कहा, मैं तो बस इतना ही कहना चाहता हूं कि मेरे लिए कोई अलग कानून नहीं हो सकता। मुझे एक भी बार समन नहीं किया गया। आप न्याय की कुर्सी पर हैं सर। ईडी ने संजय सिंह को कल उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ईडी ने आज कोर्ट में पेश किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...