back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Economy: भारत 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: एसएंडपी ग्लोबल

New Delhi: वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नई दिल्ली, हि.स.। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026-27 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान भी जताया है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने ताजा अनुमान किया जारी

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने आज जारी अपने ताजा अनुमान में कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2024-25 में 6.9 फीसदी पर पहुंचने से पूर्व चालू वित्त 2023-24 में 6.4 फीसदी बनी रहेगी। एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में यह 7 फीसदी पर पहुंच जाएगी।

2023-24 में 6.4 फीसदी जीडीपी वृद्धि अनुमान जताया

इससे पहले एसएंडपी ने अपने ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024’ में 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.4 फीसदी जीडीपी वृद्धि अनुमान जताया था जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7.2 फीसदी रही थी।

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हम वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी तक पहुंचते हुए देख रहे हैं। एसएंडपी ने कहा कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। एजेंसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह अगले 3 वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी। उल्लेखनीय है कि भारत वर्तमान में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

US Shutdown Ends: अमेरिका में लंबा शटडाउन खत्म, राष्ट्रपति ट्रंप के साइन से लोगों को मिली राहत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका में 43 दिन लंबा सरकारी शटडाउन बुधवार रात समाप्त हो गया। सीनेट ने शटडाउन खत्म करने वाला बिल...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जामंदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵