Indian Economy: जापान को पछाड़कर भारत बनेगा वर्ल्ड की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, सिर्फ इतने साल का इंतजार

S&P Global Market: भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने एक दशक में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। यह वर्ल्ड की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुकी है।
भारत की बढ़ती अर्थव्यस्था।
भारत की बढ़ती अर्थव्यस्था। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने एक दशक में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। यह वर्ल्ड की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुकी है। भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का सुनहरा केंद्र माना जा रहा। हाल में एसएंडपी ग्लोबल मार्केट ने दावा किया कि इकोनॉमी के मामले में जापान को पछाड़कर भारत 2030 तक वर्ल्ड की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2023 तक पाएगा लक्ष्य

S&P Global Market ने अनुमान जताया कि 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। यह जापान को पीछे छोड़कर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। S&P Global Market ने रिपोर्ट में बताया कि 2021 और 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की गति बेहद मजबूत रही है। वित्त वर्ष 2024 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2 फीसदी से 6.3 फीसदी रहेगी। ऐसे में वैश्विक स्तर पर भारत दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं की सूची में आता है। अप्रैल से जून की तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी रही। अहम बात है कि कुछ वर्षों में देश में विदेशी निवेश बढ़ा है, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है।

जर्मनी को भी पछाड़ेगा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत जर्मनी को भी 2030 तक पछाड़ देगा। 2022 में भारत की जीडीपी 3.5 ट्रिलियन डॉलर की है, जो 2030 तक बढ़कर 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी। रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के पीछे बढ़ती घरेलू डिमांड को जिम्मेदार बताया गया है। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की जीडीपी 25.5 ट्रिलियन डॉलर की है। चीन 18 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी साइज के साथ दूसरे स्थान पर है। जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था 4.2 और 4 ट्रिलियन डॉलर की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in