back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में बीते 24 घण्टे में कोरोना से साढ़े तीन सौ लोगों ने गवाईं जान

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली में बीते दो दिनों में कोरोना के मामले लगभग ज्यों के त्यों बने हुए हैं। ये आकंड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घण्टे के अंदर 357 लोगों की मौत हो गई जबकि शुक्रवार को इस वायरस से 348 लोगों की जान गई थी। वहीं 24,103 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण दर में 32.27 प्रतिशत रही। वर्तमान में 93080 एक्टिव केस हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते देश भर में ऑक्सीजन की भारी मांग है। दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी इस कदर है कि बड़े बड़े अस्पतालों में मरीजों के लिए आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं हैं। स्थिति ये है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...