back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, छत्तीसगढ़ को नही बनने देंगे गांधी परिवार का ATM

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: रायगढ़ में मनसुख मंडाविया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के काम काज पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा इस सरकार में सिर्फ कमीशनखोरी है।

रायगढ़, हि.स.। रायगढ़ शहर के होटल ट्रिनिटी में शाम भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चौधरी और बस्तर संभाग प्रभारी सिंहदेव रायगढ़ पहुंचे। शाम को ही भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के काम काज पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्ट सरकार करार दिया जो सभी क्षेत्रों में कमीशनखोरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा की बघेल सरकार ,गांधी परिवार के लिए ए टी एम का काम कर रही है। अब जनता छत्तीसगढ़ को नहीं बनने देगी गांधी परिवार का ए टी एम।

ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया भावना को तरजीह देने पर बल दिया।वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इस चुनाव में जनता के विचारों के अनुरूप भाजपा का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा और भाजपा सरकार जनता के सुझावों के अनुरूप काम करेगी।

अपने चहेतों की जेब भर रही सरकार- केंद्रीय मंत्री

चर्चा है कि जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए “जिताऊ” प्रत्याशी की तलाश में इन दिग्गजों का रायगढ़ आना हुआ है। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने इस चर्चा पर मुहर लगाते हुए कहा भी कि हम जिले की चारों सीटों पर जीतेंगे। उन्होंने कहा भूपेश सरकार विकास कार्यों और जनता के दुख दर्द और समस्याओं को दूर नहीं कर रही बल्कि अपना और अपने चहेतों की जेब भर रही है। इसके पहले श्री मंडाविया ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया।

कौन है डॉ. मनसुख मंडाविया?

बीजेपी (BJP) ने चुनावी राज्यों के लिए संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के नए सह चुनाव प्रभारी के रूप में डॉ. मनसुख मंडाविया का चयन किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया गुजरात राज्य के पलिताना जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने गुजरात के भावनगर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पीएचडी किया है। राजनीति में कदम रखते ही मंडाविया ने बीजेपी की छात्र इकाई ABVP से जुड़े। इसके बाद गुजरात इकाई की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। इसके साथ सबसे कम उम्र में गुजरात में विधायक बनने का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने पर है। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग की टीम राज्य...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...