back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाह मोदी जी, ये आपने क्या किया : गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 04 मार्च (हि.स.)।केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह बंगाल चुनाव को लेकर जहां ममता बनर्जी पर लगातार हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी उन्होंने निशाने पर रखा है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार दोनों पर हमला कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। ममता बनर्जी द्वारा एक कार्यक्रम में विभिन्न देवी-देवताओं का जयकारा लगाया जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘वाह मोदी जी, ये आपने क्या किया। जो दीदी बंगाल में दुर्गा पूजा पर पाबंदी लगाती थी, वो आज सभी भगवान का नाम याद कर रही है।’ राहुल गांधी द्वारा जनेऊ पहनने और विभिन्न मंदिरों में पूजा किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि राहुल जी कोर्ट के ऊपर जेनऊ पहन का घूम रहे हैं। जब भी भारत में कोई आपदा होती है, राहुल गांधी देश से भाग जाते हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि आपदा के समय आरएसएस भारत के साथ कैसे खड़ा होता है। इतिहास में भी, कांग्रेस की कई सरकारों ने आरएसएस से मदद मांगी है और आरएसएस ने सरकार की मदद की है। इधर, गिरिराज सिंह के ट्वीट करते ही बड़ी संख्या में यूजर्स ने कड़ी टिप्पणी की है। एक यूजर्स ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएगा यह अयोध्या में जाकर राम मंदिर की ईंटें भी दान करेंगी, लिखकर ले लीजिए। लेकिन जनता इनके दोहरे चरित्र को भलीभांति समझती है। इस बार बंगाल होगा भगवामय, जय हिंद जय भारत। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵