back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पटना में शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता सौरभ की सिर पर गोली मारकर हत्या

Bihar News: अपराधियों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड(JDU) के नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन अपराधियों को इससे कुछ लेना देना नहीं है। वह पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद अपने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। एक ऐसी ही खबर बिहार से आ रही है। अपराधियों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) के नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से नाराज लोगों ने पटना के पुनपुन इलाके में रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

दरअसल जदयू नेता सौरभ कुमार 24 अप्रैल 2024 की रात बढइयां कोल गांव में अपने एक दोस्त अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। जदयू नेता सौरभ कुमार रात्रि 12 बजे के करीब अपने एक अन्य मित्र मुनमुन कुमार के साथ रिसेप्शन पार्टी से अपने घर शिव नगर को लौट रहे थे। जैसे ही जदयू नेता सौरभ कुमार और उनके मित्र मुनमुन कुमार गाड़ी पर बैठने जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उन दोनों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिससे सौरभ कुमार की सिर में गोली लगी और उनके मित्र मुनमुन के हाथ और पेट में गोली लग गयी। स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। सौरभ कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया गया है। मुनमुन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आये

पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आये। उन्होंने पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। डीएसपी कन्हैया सिंह ने इस घटना की पुष्टि कर दी है और बतया कि अपराधियों ने जदयू नेता को सिर में गोली मारी थी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसके नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की पाचों सीटों पर...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...