प्रियंका गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना मंगलसूत्र कुर्बान किया

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका ने कहा कि भाजपा महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझती है। अगर पीएम नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी गैर जिम्मेदाराना बात नहीं करते।
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोने और मंगलसूत्र वाली टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में क्या कभी किसी ने आपका मंगलसूत्र छीना है? उन्होंने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र देश को कुर्बान हो चूका है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझती है। अगर पीएम नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी गैर जिम्मेदाराना बात नहीं करते।

यह बात भाजपा वाले समझते नहीं है

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान पर अगर कर्ज चढ़ता है तो किसान की पत्नी अपना मंगलसूत्र तक गिरवी रख देती है। लेकिन यह बात भाजपा वाले समझते नहीं है। प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन का उदाहरण लेते हुए भी मोदी सरकार को घेरा और कहा कि किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हो गए। लेकिन मोदी सरकार ने किसान की पत्नी के मंगलसूत्र के बारे में सोचा क्या? प्रियंका ने नोटबंदी पर भी सवाल उठाया और कहा कि उस समय महिलाओं का पैसा किसने छीना था?

प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा

प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में बड़ी बड़ी समस्याएं हैं लेकिन आप इतनी छोटी बातें करते हैं। ये आपको तय करना होगा कि आपको सत्ता की राजनीति करनी है या सत्य की राजनीति। उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि कब तक आप हिन्दू मुसलमान पर लड़ेंगे? ये आपको तय करना होगा कि आप हिन्दू मुसलमान पर लड़ेंगे या महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ेंगे।

जिससे आपके मुद्दे सबसे पहले हल किये जाएं

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में सब कुछ गलत हो रहा है। सारी संस्थाओं को दबाया जा रहा है। यहां तक कि न्यायालयों पर भी दवाब बनाया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि इस चुनाव को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर लड़कर देखिये। 10 सालों में पीएम ने आपके लिए क्या किया है। वे यहां खड़े होकर बताएं। प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि इस चुनाव को अपने लिए लड़ो। आप लोगों ने बहुत सह लिया है। अब आप कांग्रेस की सरकार लाओ जिससे आपके मुद्दे सबसे पहले हल किये जाएं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in