back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: ललन सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी का तंज, सम्राट चौधरी ने कहा- जदयू में सिर्फ एक ही नेता है

Bihar News: ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू में सिर्फ एक ही नेता है नीतीश कुमार और दूसरा कोई नहीं है।

पटना, (हि.स.)। ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि जदयू में सिर्फ एक ही नेता है नीतीश कुमार और दूसरा कोई नहीं है। नीतीश कुमार ने कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बना दिया तो कभी ललन सिंह को बना दिया, ये उनका दायित्व है। ललन सिंह के इस्तीफे को उन्होंने जदयू का अंदरूनी मामला बताया।

भाजपा आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों को हराने के लिए तैयार है

उन्होंने कहा कि ये जदयू की लड़ाई है। भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है लेकिन हम आज भी तैयार हैं और चाहते हैं कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर चुनाव लड़ें। दोनों को हम लोग हराने का काम करेंगे। भाजपा आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों को हराने के लिए तैयार है।

नीतीश कुमार के पेट के दांत मैं ही तोड़ूंगा

ललन सिंह के इस्तीफे पर जदयू को आड़े हाथों लेते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह इससे पहले जदयू से अलग होकर कांग्रेस में रहते हुए भी पेट का दांत गिन चुके हैं। राजद की वंशवादी राजनीति में नीतीश फीट नहीं बैठ रहे हैं। लालू यादव ने कई मौकों पर कहा है कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है। ललन सिंह ने दुश्मनी के दिनों में कहा था कि नीतीश कुमार के पेट के दांत मैं ही तोड़ूंगा।

ललन सिंह ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच ललन सिंह ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा होनी है। कुछ समय बाद सब साफ हो जायेगा। मामला जो भी हो, विपक्ष को तंज कसने का बढ़िया मौका मिल गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...