बगहा,16 अप्रैल (हि.स.)।पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर प्रशासन के खिलाफ और अपने पांच सूत्री मांगो के समर्थन में नगर में पैदल मार्च निकालने के बाद विरोध प्रदर्शन करके नगर प्रशासन का पुतला दहन शुक्रवार को किया है। उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मियों ने तीन वर्षों से लगातार धरना-प्रदर्शन व शिकायत कर थक हारकर नगर प्रशासन को निकम्मा करार दे चुका है, इसलिए आज आक्रोशित होकर नगर के शहीद चौक पर सभापति राधेश्याम तिवारी,कार्यपालक पदाधिकारी रीता कुमारी व नगर प्रबंन्धक का संयुक्त रूप से पुतला दहन कर उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की है। तीन वर्षों से नगर परिषद द्वारा केवल झूठे आश्वासन दिया गया। कोरोना काल मे सभी कर्मियो ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई, लेकिन मजदूरी भुगतान को लेकर कई महीनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहें हैं, जिससे परेशान होकर सफाई कर्मी आज पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों ने अपने मांग में कहा कि ईपीएफ की राशि अविलम्ब ईपीएफओ कार्यालय में भेजी जाए। वेतन बढ़ोतरी के साथ अंतरराशि का भुगतान,कोरोना काल में सफाई कर्मियो का राशि भुगतान के साथ नए चालक व सफाईकर्मी का वेतन भुगतान की जाय, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद तिवारी




