back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब ठिकाने पर छापेमारी, शराब माफिया सहित 4 गिरफ्तार

नवादा, 23 (हि स)। नवादा जिले के राजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव के खेत में देशी शराब के एक ठिकाने पर सोमवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। साथ ही एक धंधेबाज व तीन शराबी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली कि मुरहेना गांव के बधार में देसी महुआ शराब बेची जा रही है। सूचना के आलोक में विधि व्यवस्था के एडिशनल एसएचओ एस आई कमलेश कुमार को दल- बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान मौके से 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ मुरहेना गांव के ही धंधेबाज सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उस जगह पर शराब पी रहे मुरहेना गांव के नंदू चौधरी, संतोष कुमार और अंधरवारी गांव के मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी लोगों की अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराई गई। मेडिकल टेस्ट में चिकित्सक ने सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि की। जिसके बाद पकड़े गए सभी लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को सभी को जेल भेज दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵