पटना, 10 जून (हि.स.)। बिहार प्रशासनिक सेवा की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पटना के अपर समाहर्ता और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह को सरकार ने पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मंगलवार को भी सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का भी नाम शामिल था। साथ ही एक अधिकारी को एडिशनल चार्ज भी दिया गया था। रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का तबादला करते हुए इन्हें बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी का सरकारी आप्त सचिव बनाया बनाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द




