back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Patna Fire: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मौत, 4 झुलसे

Bihar News: पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में आज भीषण आग लगी। ये आग इतनी भयंकर थी कि इसने अपने चपेट में पास की दो बिल्डिंगों को भी ले लिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के ठीक सामने पाल होटल में आज भीषण आग लगी। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस बहुमंजिला बिल्डिंग में आग इतनी भयंकर थी कि दूसरे बिल्डिंगों तक पहुंच गई। इस हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोगों बुरी तरह झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। 

3 की मौत, 4 झुलसे

दोनों बिल्डिंगों में भीषण आग लगने से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से 30-35 लोगों को बिल्डिंग से अबतक बाहर निकाला गया है। फायर ब्रिगेड ने 1 शख्स की लाश बाहर निकाली इसके आधे घंटे बाद 2 युवतियों की लाशें बाहर निकाली गई। कुल तीन लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं 4 लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। पटना रेलवे स्टेशन पास होने के कारण रास्ता बंद दिया है। इससे लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भीषण आग लगने से आस-पास के इलाके में भारी जाम लगा हुआ है।

किचन में लगी आग से हुई तबाही

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाल होटल के किचन में आग लगी थी। धीरे-धीरे आग फैलती गई जिसके चपेट में ये 4 मंजिला बिल्डिंग आ गई। आग इतनी भीषण थी कि बगल वाली दो अन्य बिल्डिंगों तक आग फैल गई। जिस समय आग लगी थी उस समय ऊपर के फ्लोर पर लोग नाश्ता कर रहे थे वे सभी आग के चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के स्थानीय होटल और दुकानों के लोग डर के बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। इस भयानक हादसे से पता चलता है कि होटल में आग बुझाने के लिए कोई इमरजेंसी की व्यवस्था नहीं थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...