back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना में ‘कलयुगी भांजा’: 23 सेकेंड में किए 10 वार, मामा का सरेआम कत्ल कर संवारे बाल

पटना में 26 साल के भांजे ने अपने 62 साल के मामा को सड़क पर 23 सेकेंड में 10 चाकू वार कर मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी में एक रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे देखकर रूह कांप जाए। पटना सिटी इलाके में एक ‘कलयुगी भांजे’ ने अपने ही सगे मामा को बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। यह महज एक हत्या नहीं थी, बल्कि कैमरे में कैद क्रूरता की वो पराकाष्ठा थी जिसने बिहार की कानून-व्यवस्था और समाज की सोच पर गहरा प्रहार किया है।

भांजे ने उतारा मामा को मौत के घाट


घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसा है। 62 साल के बुजुर्ग मामा अपने 26 साल के भांजे के साथ सड़क पर पैदल जा रहे थे। दोनों के बीच कोई बहस नहीं दिख रही थी, सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन तभी अचानक भांजे ने अपनी आस्तीन से मौत का हथियार (चाकू) निकाला और सीधा मामा की गर्दन पर वार कर दिया।

23 सेकंड के भीतर आरोपी ने 10 बार चाकू से गोद डाला


0 से 10 सेकंड मामा-भांजा साथ चलते नजर आए, मामा पूरी तरह बेखबर थे।11वां सेकंड भांजे का पहला वार, बुजुर्ग मामा जमीन पर गिरे। 23 सेकंड के भीतर आरोपी ने एक के बाद एक 10 बार चाकू से गोद डाला।


अंत में हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि बड़े इत्मीनान से अपने बाल संवारे और टहलते हुए मौके से फरार हो गया।

सियासी उबाल: विपक्ष ने घेरा


इस हत्याकांड के बाद बिहार की राजनीति में भी भूचाल आ गया है। विपक्षी दल RJD (राष्ट्रीय जनता दल) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खौफनाक वीडियो को शेयर करते हुए नीतीश सरकार और बिहार पुलिस को आड़े हाथों लिया है। राजद ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। सरेआम हत्या और उसके बाद हत्यारे का बेफिक्र अंदाज ‘जंगलराज’ की याद दिला रहा है।

सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था


यह घटना न केवल एक परिवार के खात्मे की कहानी है, बल्कि सरेराह तमाशबीन बनी भीड़ और बेखौफ घूम रहे अपराधियों की हकीकत भी बयां करती है। पटना पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन सवाल वही है क्या अब अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं?

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...