back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है, 80-90 विधायकों के समर्थन और डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को फिर हवा दे दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के एक बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। हुसैन का दावा है कि पार्टी के 80 से 90 विधायकों ने कांग्रेस हाई कमांड से अनुरोध किया है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाए। इसी बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां उनके पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है। इस यात्रा को सीएम पद से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली दौरे से बढ़ी अटकलें, शिवकुमार बोले- मैं प्रदेश अध्यक्ष भी हूं

डीके शिवकुमार का दिल्ली जाना ऐसे वक्त में हुआ है, जब कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं पहले से ही चल रही हैं। हालांकि, शिवकुमार ने इन अटकलों पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया है। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और इस नाते हाई कमांड से मिलना उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उनके इस संतुलित बयान ने अटकलों को खत्म करने के बजाय और हवा दे दी है।

80-90 विधायक डीके शिवकुमार के पक्ष में- इकबाल हुसैन

कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी के भीतर डीके शिवकुमार को लेकर मजबूत समर्थन है। उन्होंने कहा, “80 से 90 विधायकों ने हाई कमांड से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने का अनुरोध किया है। हमने यह फैसला पूरी तरह हाई कमांड पर छोड़ दिया है। कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और हमें शालीनता से अपनी बात रखनी चाहिए।” इकबाल हुसैन ने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर भावनाएं जरूर हैं, लेकिन सार्वजनिक बयानबाजी से बचना जरूरी है।

यतींद्र सिद्धारमैया के बयान पर असहजता

इकबाल हुसैन ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के बयानों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार अपने पिता के पक्ष में बयान देकर हाई कमांड को असहज नहीं करना चाहिए। “हर पिता अपने बेटे से प्यार करता है और हर बेटा अपने पिता से, लेकिन राजनीति में अनुशासन जरूरी होता है। इस तरह के बयान दूसरों को उकसाते हैं,” हुसैन ने कहा।

इसी कार्यकाल में मौका मिलने की उम्मीद

इकबाल हुसैन ने खुलकर अपनी व्यक्तिगत इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि डीके शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिले। उनके मुताबिक, पार्टी के भीतर कई नेता यही सोचते हैं, लेकिन भ्रम और विवाद से बचने के लिए ज्यादातर लोग चुप हैं।

दूसरे नेताओं की भी हामी, खींचतान पुरानी

कांग्रेस एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली ने भी कहा कि वे चाहते हैं कि डीके शिवकुमार जल्द मुख्यमंत्री बनें। दूसरी ओर, हाल ही में यतींद्र सिद्धारमैया ने दावा किया था कि हाई कमांड ने सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल के लिए सीएम बनाए रखने की मंजूरी दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीके शिवकुमार ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर यतींद्र हाई कमांड की तरह बात कर रहे हैं, तो उनकी बात का सम्मान किया जाना चाहिए।

नवंबर 2025 से जारी है नेतृत्व को लेकर रस्साकशी

गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान नवंबर 2025 से जारी है, जब सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी. परमेश्वर-तीनों शीर्ष पद की दौड़ में माने जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵