back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोतिहारी : NCC कैडेट और छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के सेवन से शरीर,आत्मा और बुद्धि का विनाश होता है।

मोतिहारी,एजेंसी। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में बुधवार को एम. एस.कॉलेज के सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान एन.सी.सी. कैडेटों को राज्य प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम के पदाधिकारियों ने मादक द्रव्यों के सेवन नहीं करने का शपथ दिलायी। इस दौरान लगभग 600 एनसीसी कैडेटों ने नशा व मादक द्रव्यों के सेवन से हानि एवं नशा को कहें ना से संबंधित कार्यक्रम का हिस्सा बने जिन्हे अधिकारियो ने शपथ के साथ नशा के विरूद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण किया गया।

नशे के सेवन से शरीर,आत्मा और बुद्धि का विनाश होता

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के सेवन से शरीर,आत्मा और बुद्धि का विनाश होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बुरी चीज शराब है। बदतमीजी और बदमिजाजी उसका लिबास है। किसी भी प्रकार के नशे से बचने का आप सबों को अभी संकल्प लेना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...