पटना, 30 जून (हि.स.)।राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों लाल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने राज्य में चल रहे कोरोना टीकाकरण को लेकर नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाने के बाद आखिरकार बुधवार को कोरोना का वैक्सीन ले ही लिया। खास बात यह है कि दोनों नेताओं ने देशी नहीं बल्कि विदेशी टीका पर अपना विश्वास जताया है।दोनों ने बुधवार को स्पूतनिक वी का पहला डोज पटना के मेदांता अस्पताल में लिया। कोरोना की वैक्सीन नहीं लेने के कारण कई दिनों से लगातार सत्ता पक्ष के लोग इनके ऊपर निशाना साध रहे थे। बता दें कि बिहार में मेदांता ऐसा पहला अस्पताल है, जहां विदेशी वैक्सीन लोगों को दी जा रही है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके छोड़े भाई तेजस्वी यादव वैक्सीन को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में वैक्सीन ड्राइव को लेकर भी इन्होंने सरकार पर निशाना साधा था। जिसपर बीजेपी के नेता कहा था कि तेजस्वी और तेजप्रताप खुद क्यों नहीं कोरोना की वेक्सीन ले रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा




