back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिला पार्षद ने सांसद से की स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी की मांग

नवादा 29 जून (हि स)। नवादा जिले के नक्सल प्रभावित एवं अतिपिछड़े कौआकोल प्रखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर एवं प्रखण्ड में स्वास्थ्य समस्याओं के निदान करने के उद्देश्य से कौआकोल पूर्वी जिला पार्षद अजित यादव ने नवादा सांसद चन्दन सिंह के साथ मुलाकात कर उन्हें अपने मांग पत्र सौंपा। जिला पार्षद अजित यादव ने बताया कि कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने सहित लालपुर उपस्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन बनाने की मांग स्थानीय सांसद से की। जिस पर सांसद ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से समन्वय स्थापित कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं लालपुर गांव में सासंद मद से उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराने की बात कही। जिला पार्षद द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाये गए इस पहल की प्रखण्ड में सराहना की जा रही है। सांसद चंदन सिंह ने कहा कि जन समस्याओं का निपटारा उनकी प्राथमिकता है । इसके लिए निश्चित तौर पर सजगता से कार्य किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...