back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CPI(ML) ने बिहार की नालंदा, आरा और काराकाट लोकसभा सीट के लिए जारी की सूची, जानें कौन हैं ये उम्मीदवार?

Loksabha Election: इस पार्टी के खाते में तीन सीट आई थी और अब इनपर कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया गया है, जिन तीन सीटों पर सीपीआई (एमएल) चुनाव लड़ेगी उनमें नालंदा, आरा और काराकाट है।

पटना, (हि.स.)। बिहार में महागठबंधन पार्टियों के बीच सीट शुक्रवार को हुए टिकट बंटवारे के बाद शनिवार को सीपीआई (एमएल) के तरफ से उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है। इस पार्टी के खाते में तीन सीट आई थी और अब इनपर कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया गया है, जिन तीन सीटों पर सीपीआई (एमएल) चुनाव लड़ेगी उनमें नालंदा, आरा और काराकाट है। इन तीनों सीटों पर नालंदा सीट से विधायक संदीप सौरव,आरा से विधायक सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

संदीप सौरभ फिलहाल पटना जिले के पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं

जानकारी हो कि लालू यादव की राजद 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि लेफ्ट दलों (भाकपा माले, भाकपा और माकपा) को 5 सीटें मिली हैं। संदीप सौरभ फिलहाल पटना जिले के पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं। साल 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीब 30000 वोटो से अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी जदयू के जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू को हराया था । छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले संदीप सौरव आईशा के महासचिव भी रहे हैं। संदीप सौरभ ने हिंदी साहित्य में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। अब पार्टी इन्हें नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़वाने जा रही है।

तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं

सुदामा प्रसाद भाकपा माले पार्टी से वर्तमान में तरारी के विधायक भी हैं। तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं और व्यवसायी समाज में सक्रिय रहते हैं। प्रसाद 1997 से बिहार के भोजपुर जिले में सक्रिय थे बाद में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले ) के सदस्य बन गए और इसकी राज्य समिति के लिए चुने गए। 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव में, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले ) ने उन्हें तरारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा और बाद में वे बिहार विधान सभा के लिए चुने गए।

भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं

काराकाट से माले उम्मीदवार राजाराम सिंह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।1995 और 2000 में वे औरंगाबाद के ओबरा से दो बार विधायक भी रह हैं। साथ ही अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड के प्रभारी भी हैं। भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...