back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों का ऐलान, पप्पू को लगा झटका; राजद को 26 और कांग्रेस को 9 सीटें, देखें लिस्ट

Bihar Lok Sabha Election: बिहार के महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। इस सीट बंटवारे में राजद 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में कई दिनों से चल रहें महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर मंथन पर आखिरकार विराम लग गया है। महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। इस सीट बंटवारे में राजद 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है। महागठबंधन के सीट बंटवारे की घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सीपीआई नेता रामनरेश पाण्डेय, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेताओं के मौजूदगी में हुई।

पप्पू यादव को लगा बड़ा झटका

महागठबंधन के सीट बंटवारे में पूर्णिया से पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है। सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट राजद के खाते में रही। राजद ने यहां से अपना उम्मीदवार भी उतार दिया है। महागठबंधन के सीट बंटवारे में वाम दल को कुल 5 सीटें दी गई है। इसमें कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन अथवा भाकपा-माले को 3 सीटें दी गई है। जिसमें उनके खाते में आरा, नालंदा और काराकाट की सीटें आई है। वहीं सीपीआई को बेगूसराय और सीपीएम को खगड़िया लोकसभा सीट दी गई है।

सीट बंटवारे में कांग्रेस को 9 तो राजद को 26 सीटें मिली

इसके साथ कांग्रेस की बात करें तो इस सीट बंटवारे में उनको 9 सीटें मिली है। जिसमें किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पटना साहिब, समस्तीपुर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज की सीटें शामिल है। वहीं, राजद को इस सीट बंटवारे में 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। जिसमें गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, वाल्मीकिनगर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, हाजीपुर और पूर्णिया की सीट शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵