back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPSC: दोबार परीक्षा की मांग लेकर हजारों छात्र सड़क पर उतरे, खान सर बोले- Re-Exam सरकार के लिए भी फायदेमंद

पटना में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की प्रारंभिक परीक्षा दोबारा ली जाए इसी मांग को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर भी शामिल हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पटना में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की प्रारंभिक परीक्षा दोबारा ली जाए इसी मांग को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर भी शामिल हुए और सरकार से री-एग्जाम कराने की अपील की है। 

परीक्षा में हुई धांधली की जांच हो

छात्रों का कहना है कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कई केंद्रों पर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे छात्रों में भारी नाराजगी है। उनकी मांग है कि पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए। प्रदर्शन के दौरान खान सर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “सरकार को अधिकारियों के झांसे में नहीं आना चाहिए। री-एग्जाम होगा तो इसका सबसे ज्यादा फायदा सरकार को ही होगा, क्योंकि इससे चुनाव में जनता का गुस्सा नहीं झेलना पड़ेगा। छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है।” उन्होंने मीडिया का भी आभार जताया कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रशासन से सहयोग की अपील

खान सर ने पुलिस और प्रशासन से भी शांति बनाए रखने और छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों का सड़क पर उतरना उनकी मजबूरी बन गई है, क्योंकि वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को बिहार के 912 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। पटना के बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ियों के कारण वहां की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और 4 जनवरी को दोबारा कराई गई थी। अब छात्रों की मांग है कि सभी केंद्रों की परीक्षा फिर से ली जाए। इस मामले में पटना हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है और अंतिम फैसला आना बाकी है। सरकार ने अब तक इस मामले पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया है, लेकिन बिहार में चुनावी माहौल को देखते हुए इस पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सरकार छात्रों की मांग को स्वीकार करती है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...