back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

769 स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए 91 करोड़ स्वीकृत: मंगल पाण्डेय

-राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था की सूरत संवारने की तैयारी पटना, 09 अप्रैल (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था की सूरत को और भी संवारने के लिए 91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से 767 स्वास्थ्य केन्द्रों को आधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की यह नई सौगात है। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूरत और सीरत दोनों बदलने जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि बहुत जल्द गांव में रहने वाले लोगों को उनके आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वे सारी सुविधाएं मिलें जो किसी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक मेडिकल उपकरण की खरीद के लिए करीब 91 करोड़ की राशि खर्च करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 239 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 528 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक मेडिकल उपकरण से लैस करने का निर्णय किया है। इसके साथ इन स्वास्थ्य केंद्रों पर नये फर्नीचर भी लगाएं जाएंगे ताकि ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक उपचार बेहतर तरीके से संभव हो सके। मंगल पाण्डेय ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राजधानी समेत प्रदेश के सुदूर इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जाए। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की पहल पर प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। इससे अब गांव में रहकर ही शहर के उत्कृष्ट चिकित्सकों से निःशुल्क सलाह प्राप्त किया जा सकता है। बहुत शीघ्र ही ग्रामीण चिकित्सा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल साबित होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵