back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बूथ स्तर तक लड़ना होगा लोकसभा चुनाव : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे लोकसभा के स्तर पर सोचने से नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें हर एक बूथ पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। खासकर जिन बूथों पर स्थिति कमजोर हैं ।

गुवाहाटी, हि.स। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि हमें लोकसभा चुनाव बूथ स्तर पर लड़ना होगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे लोकसभा के स्तर पर सोचने से नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें हर एक बूथ पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। खासकर जिन बूथों पर स्थिति कमजोर हैं, वहां और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगली बार 300 से अधिक सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के सभी 25 सीटों को जीतने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। ये बातें आज मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने राजधानी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के चाहे जितने ही आंतरिक मुद्दे हैं, बावजूद इसके नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में कहीं से कोई कमी नहीं है। इस बार 300 सीटों के साथ केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बने बनेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अब तक जिन सीटों पर कभी नहीं जीते हैं, उन सीटों पर भी प्रयास करें। ताकि हम मजबूत हों। उन्होंने कहा के हमारी राजनीति दूरगामी है। हम 100 साल तक की राजनीति करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी की तरह हमें राजनीति, समाज तथा अर्थ तीनों नीतियों को एक साथ लेकर चलना होगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि संबित पात्रा पूर्वोत्तर की राजनीति के जानकार हैं। उन्होंने हमारी पार्टी को मेघालय और त्रिपुरा में जीत दिलाई है। उन अनुभवों को साथ लेकर चलना होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कॉन्ग्रेस की कड़े शब्दों में आलोचना की।

इस बैठक में मुख्यमंत्री संबित पात्रा के साथ ही पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...