back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तूफान ने उजाड़ा कइयों का आशियाना

बजाली (असम), 11 अप्रैल (हि.स.)। नव गठित बजाली जिला के विभिन्न इलाकों में बीती रात आए तूफान के चलते कई लोगों का आवास उजड़ गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आए भीषण तूफान ने कई परिवारों का आशियाना पूरी तरह से उजड़ गया। बीती रात को हुई भारी बारिश से जिला के विभिन्न हिस्सों में व्यापक नुकसान हुआ। बजाली जिले के अधिकांश हिस्सों में मुख्य रूप से सैबारी, माणिकपुर, बिसानकुची आदि इलाकों में तूफान ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाने के अलावा तूफान के कारण टीन से बने छत, पंखा, बिजली के खंभे, पेड़ आदि भी नष्ट हो गये हैं। भारी तूफान के चलते लोगों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बारिश व तूफान के कारण बजाली के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Cyclone Montha : भयंकर रूप ले चुका है “मोंथा” तूफान, अगले 48 घंटे बेहद अहम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” ने अब भयंकर रूप ले लिया है। जिसको लेकर...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵