कोंडागांव, 15 मार्च (हि.स.)। गर्मी की शुरुआत के साथ ही वन्य प्राणी पानी की तलाश में गांव की ओर पहुंच रहे हैं। प्यास से भटकते वन्य प्राणियों को स्थानीय ग्रामीण अपना शिकार बना रहे। मृत हिरण का शव ग्राम पोलंग से बरामद कर विभागीय अधिकारी मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। हिरण का शिकार करने वाले शिकारी का पता नहीं लग पाया है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वनों से भटक कर वयस्क हिरण ग्राम पोलंग के अंदर पहुंचा था, जिसकी स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या करने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में थे, उसी दौरान वन अमले की टीम गांव में पहुंची व मृत हिरण के शव को बरामद किया है। हिरण के शिकार में शामिल आरोपितों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे




