back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : बगैर मीटर रीडिंग के अधिकतम एवरेज बिल से उपभोक्ताओं की परेशान बढ़ी

जगदलपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान सभी गतिविधियां बंद है, विद्युत वितरण कंपनी बिजली उपभोक्ताओं को बगैर मीटर रीडिंग के अधिकतम एवरेज बिल भेजी जा रही है। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे आम उपभोक्ता अधिकतम एवरेज बिल से परेशान है। मार्च और अप्रैल माह में 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत छूट का लाभ भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। विभाग का कहना है कि दो माह के बिजली बिल का एक साथ औसत निकाल कर अगले महीने छूट योजना का लाभ दिया जाएगा। विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार औसत बिल भी सामान्य माह की भांति हो इसके लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर के युक्तियुक्त प्रावधान किया गया है। परिणाम स्वरूप औसत बिल भी पूर्व से आ रहे बिल के आसपास का ही रहेगा। इसके विपरीत उपभोक्ताओं का कहना है कि औसत बिल भी न्यूनतम नहीं बल्कि अधिकतम है, जिससे बिल की राशि अधिक आ रही है। प्रभावित उपभोक्ताओं का कहना है कि बेहतर होता 06 मई तक रुक कर लॉकडाउन के बाद मीटर रीडिंग कर बिल भेजा जाता, जिससे उपभेक्ताओं को राहत मिलती। सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता नवीन पोयाम ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से मीटर रीडिंग का कार्य प्रभावित है। बिजली बिल में किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि नहीं लगेगी। जब स्थिति सामान्य होगी, तब मीटरों की रीडिंग ली जाएगी। इसके बाद दोनों माह को अलग-अलग कर इसकी यूनिट निकाला जाएगा। 400 यूनिट तक खपत पर बिल आधा हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापन पर कंज्यूमर कोर्ट ने मांगा जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कथित तौर पर गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापनों को लेकर कानूनी पचड़े में...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...