back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पागल हो तुम हिंदुस्तानियों…अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल हुआ

अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी महिला ने सेलिब्रिटी वेडिंग फोटोग्राफर परवेज तौफीक और उनके भारतीय-अमेरिकी परिवार पर नस्लीय हमला किया है ।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी महिला ने सेलिब्रिटी वेडिंग फोटोग्राफर परवेज तौफीक और उनके भारतीय-अमेरिकी परिवार पर नस्लीय हमला किया है। घटना के बाद, यूनाइटेड एयरलाइंस ने महिला को नो-फ्लाई सूची में डाल दिया जिससे उसे भविष्य में एयरलाइन के साथ उड़ान भरने से रोक दिया गया है। महिला की नस्लवादी टिप्पणी का वीडियो वायरल हो जाने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार इस पर भारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

घटना तब शुरू हुई जब विमान में शटल बस से यात्रा के दौरान महिला ने तौफीक के बेटे के बारे में नस्लीय टिप्पणी करना शुरू कर दिया। महिला ने तौफीक के बच्चों को ‘चुप रहने’ के लिए कहा और फिर उसने तौफ़ीक और उसके परिवार के बारे में घृणित नस्लीय टिप्पणियाँ करना आरंभ कर दीं। महिला ने कहा, “आपका परिवार भारत से है, आपको नियमों का कोई सम्मान नहीं है…भारतीय पागल हैं।” तौफीक ने महिला को जवाब देते हुए पूछा, “क्या भारतीय पागल हैं? क्या आपने मुझे और मेरी पत्नी और बच्चों के लिए कहा है?” महिला ने जवाब मे भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया और कहा, मैं तुम्हारी ऐसी की तैसी कर दूंगी…वगैरा…वगेरा…। 

इसके बाद फोटोग्राफर परवेज़ तौफीक द्वारा सुरक्षा को बुलाया गया, तो महिला ने अपना बचाव करती नजर आई और वह खुद को पीड़िता बताने लगी थी। महिला ने कहा, “उस एयरलाइन कर्मचारी को इसकी परवाह नहीं है कि मैं नस्लवादी हूं, आप मेरे लिए नस्लवादी हैं, मैं अमेरिकी हूं।” तौफीक ने जवाब दिया, “हम भी अमेरिकी हैं।” महिला ने उत्तर दिया, आप अमेरिकी नहीं हैं, आप वास्तव में भारत से हैं। तौफीक ने कहा कि वह अमेरिका में पैदा हुआ है, लेकिन महिला ने उसके दावों को खारिज करते हुए कहा कि नहीं, आप यहां पैदा नहीं हुए थे, आपके पासपोर्ट पर ऐसा नहीं लिखा है। 

इसी दौरान अन्य यात्री तौफीक का समर्थन करते हुए महिला के खिलाफ बोलने लगे। एक यात्री ने कहा कि वह गलत कर रही है, वह नशे में है, हमें उसे बस से उतार देना चाहिए।” एक अन्य यात्री ने कहा, कि वह बस में गालियां दे रही थी और नस्लीय टिप्पणियां कर रही थी। घटना के बाद तौफीक ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है । वेडिंग फोटोग्राफर परवेज तौफीक ने कहा, ”मेरा खून खौल रहा है, मैं घटना होने पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि यह सब मेरे और मेरे परिवार के साथ घटा है । भले ही यूनाइटेड एयरलाइंस ने महिला के व्यवहार को गंभीरता से लिया और प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन यह घटना वर्तमान और भविष्य में जीवन की उड़ान को नहीं रोक सकती है। आज भी नस्लीय भेदभाव और समाज में बदलाव की आवश्यकता के बारे में नए प्रश्न उठते हैं। जिन्‍हें हर हाल में दूर करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵