नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजरायल डिफेंस फोर्स ने बीती रात हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया है। इस बीच अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि सिनवार की मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। इसे लेकर कई नाम चर्चा में हैं। तो आइए जानते है कि इस सूची में किस-किस के नाम शामिल हैं।
महमूद अल जहर
महमूद अल जहर हमास के संस्थापकों में से एक है। वह कट्टरपंथी माना जाता है। साल 2006 में हमास सरकार का विदेश मंत्री रह चुका है। वह इजराइल के साथ हथियारबंद लड़ाई लड़ता है साथ ही गाजा में शासन को लेकर नीतियां भी बनाता है।
मोहम्मद सिनवार
मोहम्मद सिनवार हमास के पूर्व अध्यक्ष याह्या सिनवार का भाई है। अपने भाई की तरह वो भी हमास की सेना में लंबे समय तक सक्रिय रहा है। वह समूह की रणनीति तैयार करने के लिए जाना जाता है। मोहम्मद सिनवार खुद को चर्चाओं से दूर रखना पसंद करता है।
मूसा अबू मरजौक
मूसा अबू मरजौक हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो की वरिष्ठ सदस्य है। इसने भी हमास की स्थापना में मदद की थी। यह हमास के वित्तीय मामलों को संभालने के साथ आतंकवादी गतिविधियों को भी संभालता रहता है। इसने अपना ज्यादा समय निर्वासन में बिताया है। इसके अनुभव और मूल विचारधारा के साथ जुड़ाव इसे एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है।
मोहम्मद डेफ
मोहम्मद दीफ, हमास की सैन्य शाखा इज़ अल-दीन अल-क़सम ब्रिगेड का कमांडर रहा है। ऐसी अफवाहें है कि या तो डेफ इजराइल के हवाई हमलों के बाद या तो मर गया है या गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि, अगस्त 2024 की हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि वह अभी भी जिंदा हो सकता है। वह 7 अक्टूबर को किए गए हमले के अलावा कई अन्य हमलों का मास्टर माइंड माना जा रहा है।
खलील अल हय्या
यह हमास के कतर में स्थित पॉलिटिकल ब्यूरो का प्रमुख व्यक्ति माना जाता है। अगर हमास युद्ध को रोकने के लिए इजरायल के साथ बात करना चाहेगा तो अल हय्या को भी जिम्मेदारी देने की चर्चा हो सकती है। इजरायल ने हमास पर 2007 में जो हमला किया था इसमें इसका पूरा परिवार खत्म हो गया था।
खालिद मशाल
खालिद मशाल साल 2006 से 2017 तक हमास के नेता रहे। इसने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विरोध का समर्थन किया था। इसके बाद ईरान के साथ उसके मतभेद हो गए थे। लेकिन यह हमास का बड़ा समर्थक है। यह कतर में बेस्ड है।




