back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजराइल और फिलिस्तीन के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन

सुप्रभा सक्सेना वॉशिंगटन, 21 मई (हि.स.)। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि वह आनेवाले दिनों में इजराइल और फिलिस्तीन का दौरा करेंगे। इस दौरान वह शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। ब्लिंकेन ने अपने ट्विटर पेज पर कहा कि उन्होंने इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी के साथ बात की है और मिस्र की मध्यस्थता के बाद दोनों पार्टियों के युद्धविराम पर सहमति जताने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वह आनेवाले दिनों में क्षेत्र का दौरा करेंगे और वह इजराइली, फिलिस्तानी एवं अन्य क्षेत्रीय नेताओं से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को इजराइल सरकार ने एकमत से मिस्र की द्वीपक्षीय युद्धविराम के निर्णय का समर्थन किया था। हमास ने भी इस निर्णय का समर्थन किया था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵