back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US News: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने धमकी मिलने के बाद मांगी खुफिया सेवा की सुरक्षा

US News: भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने सरकार से मिल रहीं धमकियों के बाद खुफिया सेवा की सुरक्षा मांगी है। ज्ञात रहे कि निक्की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हैं।

वाशिंगटन, (हि. स.)। भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने सरकार से मिल रहीं धमकियों के बाद खुफिया सेवा की सुरक्षा मांगी है। ज्ञात रहे कि निक्की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हैं। हेली रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दौड़ में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एकमात्र प्रतिद्वंद्वी बची हैं।

यह भी नहीं बताया कि किस खतरे के मद्देनजर उन्होंने सुरक्षा के लिए आवेदन किया है

जानकारी के अनुसार, हेली की प्रचार टीम ने कहा कि उन्होंने खुफिया सेवा की सुरक्षा के लिए आवेदन किया है, लेकिन यह नहीं बताया कि आवेदन कब किया गया। प्रचार टीम ने यह भी नहीं बताया कि किस खतरे के मद्देनजर उन्होंने सुरक्षा के लिए आवेदन किया है। आंतरिक सुरक्षा संबंधी मामलों के मंत्री की मंजूरी के बाद ही खुफिया सेवा की सुरक्षा प्रदान की जाती है, जो फैसला लेने से पहले संसद की सलाहकार समिति से राय लेते हैं।

घटना उस समय हुई थी, जब उनके माता-पिता घर में थे

साउथ कैरोलिना में 52 वर्षीय हेली के घर पर हाल के महीनों में हमले की दो घटनाओं की खबरें सामने आई थीं। इनमें से एक घटना उस समय हुई थी, जब उनके माता-पिता घर में थे।

पूर्व राष्ट्रपति की ओर से अतिरिक्त अपील का अवसर खुला है

वहीं अमेरिका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रचने संबंधी आरोपों में मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है और पूर्व राष्ट्रपति का यह दावा स्वीकार करने योग्य नहीं है कि उन्हें अभियोजन से छूट प्राप्त है। यह निर्णय कुछ महीनों में दूसरी बार है जब न्यायाधीशों ने ट्रंप की छूट संबंधी दलीलों को खारिज कर दिया है। लेकिन अभी पूर्व राष्ट्रपति की ओर से अतिरिक्त अपील का अवसर खुला है जो अमेरिकी उच्चतम न्यायालय तक पहुंच सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गैस की किल्लत पर भारत सरकार का बड़ा फैसला: पहले किसे मिलेगा सिलेंडर, जारी हुई लिस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। खबरों के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...