नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है। यह प्रयास फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप सुरक्षित हैं। यह दो महीनों में ट्रंप पर किया गया दूसरा हमला है।
इससे पहले एक रैली के दौरान हुआ था हमला
इससे पहले जुलाई में पेंसिलवेनिया की एक रैली के दौरान उन पर गोली चली थी। FBI ने हाल ही की गोलीबारी को भी हत्या का प्रयास बताया है। ट्रंप ने कहा है कि वह न झुकेंगे और न ही सरेंडर करेंगे।
गोली चलाने वाले शख्स को किया गया गिरफ्तार
डोनाल्ड ट्रंप को टारगेट कर गोल्फ कोर्स के पास गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से अमेरिकी पुलिस ने एके-47 राइफल बरामद की है। हमलावर ट्रम्प से करीब 300-500 गज की दूरी पर था। सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध पर हमला किया और कम से कम चार गोलियां चलाईं। जिस समय घटना हुई उस समय ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत लॉक कर दिया गया।
हमलावर के पास से एके-47 मिली
लॉ इन्फॉर्समेंट अफसरों को एके-47 शैली की एक राइफल मिली, जिसमें एक स्कोप था। इसके बाद दो बैकपैक्स, जो बाड़ पर लटकाए गए थे और उनमें सिरेमिक टाइल थी और एक गोप्रो था। आरोपी हमलावर झाड़ियों में छिपा था और वहीं से ट्रंप को टारगेट कर रहा था।
कमला हैरिस ने क्या कहा
ट्रंप पर फिर से गोलीबारी की घटना पर कमला हैरिस ने कहा है कि उन्हें ट्रंप पर गोलीबारी की खबर मिली है। उन्हें खुशी है कि ट्रंप सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। कमला हैरिस भी अमेरिका के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार हैं।




