नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरिक्ष में करीब 9 महीने से फंसे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द वापसी होगी। इसमें 4 अंतरिक्ष यात्री गए हैं, जो सुनीता और बुच को लेकर अगले 3-4 दिन में धरती पर वापस आ जाएंगे। इसे लेकर नासा और स्पेसएक्स ने एक मिशन लॉन्च किया है। नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर क्रू-10 मिशन को लॉन्च किया। अब 19 मार्च तक विलियम्स और विल्मोर वापसी संभव है।
13 मार्च को अबॉर्ट करना पड़ा था मिशन
आपको मालूम हो कि, भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में ISS के मिशन पर गए थे। वहां पर उन्हें करीब एक सप्ताह तक रहना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के चलते वे वापस नहीं लौट सकें। तक से आज 9 महीने उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है। NASA ने 13 मार्च को क्रू-10 को लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉन्चिंग पैड पर तेज हवाओं और बारिश के कारण मिशन अबॉर्ट करना पड़ा।
NASA ने शेयर किया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन लॉन्च से पहले अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने NASA के स्पेसएक्स क्रू-10 के लिए एक वीडियो संदेश साझा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हेगसेथ ने कहा कि, हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं और हम जल्द ही आप सभी का घर वापस आने पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उम्मीद है कि, यह मिशन सफल होगा।
स्पेसएक्स का 10वां और नासा का 11वां मिशन
बता दें कि, नासा और स्पेसएक्स का यह क्रू9 मिशन जब वापस धरती पर लौटेगा, तों उसमें चार अंतरिक्ष यात्री होगे। जिसमें निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोरबुनोव शामिल है। क्रू-10 मिशन स्पेसएक्स के ह्यूमन स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के तहत 10वां क्रू रोटेशन मिशन है। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के जरिए ISS स्टेशन के लिए 11वीं उड़ान है, जिसमें डेमो-2 टेस्टिंग फ्लाइट भी शामिल है। यह मिशन स्पेसएक्स का 10वां और नासा का 11वां मिशन है।




