back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया में गृह मंत्री के खिलाफ छुरा घोंपने की साजिश नाकाम: सुरक्षा बल

ट्यूनिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया में आंतरिक मंत्री तौफिक चारफेडाइन पर छुरा घोंपने की योजना को विफल कर दिया और उससे संबंधित आतंकवादी सेल को नष्ट कर दिया गया है। ये जानकारी ट्यूनीशिया के सुरक्षा बलों ने दी। नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हाउसेमदीन जब्बली ने शनिवार को ट्यूनिस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवादियों ने जनवरी की शुरूआत में ट्यूनीशिया के दक्षिण-पूर्व की यात्रा के दौरान मंत्री पर हमला करने की तैयारी की थी। निजी रेडियो स्टेशन मोजेक ने जब्बली के हवाले से कहा, आतंकवादी सेल ने दक्षिणपूर्वी प्रांत केबिली में 4 जनवरी को डौज में एक सुरक्षा गश्ती दल पर हमला किया था, उन्होंने ही मंत्री को चाकू मारने की योजना बनाई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने पाया कि धड़े का एक हिस्सा पूर्वी तटीय प्रांतों मेडेनाइन और सूसे में अन्य आतंकवादियों के संपर्क में था। नेशनल गार्ड के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बीते 6 महीनों में 148 आतंकवादी सेल को नष्ट कर दिया है और ट्यूनीशिया की धरती पर उनकी कई साजिशों को विफल कर दिया है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...