नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में लोकसभा चुनावो के परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कर रहे थे। यहां तक कि राजनीतिक विश्लेषक भी बीजेपी को लोकसभा के चुनाव में परिणाम आने पर पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने जैसे ही लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घोषणा की, तो ऐसा नहीं हुआ।
भारत के सभी राजनीतिक विश्लेषकों की भविष्यवाणी गलत साबित हुई
भारत के सभी राजनीतिक विश्लेषकों की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। जहां तक भारत का सवाल है, इनमे प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव का नाम चुनावी रणनीतिकार में सबसे ऊपर आता है। आज ब्रिटेन में भी आम चुनाव के परिणाम आ गए हैं। वहां के कई चुनावी रणनीतिकारों की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। लेकिन ब्रिटेन में एक नाम है जॉन कर्टिस, वे चुनावों में जो भी भविष्यवाणी करते हैं। ब्रिटेन की राजनीति में उसी तरह के परिणाम देखें गए हैं।
जॉन कर्टिस ब्रिटेन के बड़े चुनावी रणनीतिकार हैं
जॉन कर्टिस ब्रिटेन के बड़े चुनावी रणनीतिकार हैं। जॉन कर्टिस ने ऋषि सुनक की पार्टी ” कंजर्वेटिव पार्टी ” के लिए भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार बनना मुश्किल है, उनकी सरकार बनने की सिर्फ 1 प्रतिशत ही संभावना है। जॉन कर्टिस ने कहा था कि इस आम चुनाव में ऋषि सुनक की पार्टी को जीत मिलना मुश्किल है। अगर ऐसा हुआ तो लेबर पार्टी अपसरकार बनाने में सफल हो जाएगी। अब जब लेबर पार्टी को इस आम चुनाव में जीत मिल रही है तो ऐसे में जॉन कर्टिस की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। ीन
हमेशा की तरह इस बार भी जॉन कर्टिस की भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है
जॉन कर्टिस ने ऋषि सुनक को लेकर भी कहा था कि ब्रिटेन में जो भी गड़बड़ियां हुई, उसके जिम्मेदार सुनक से पहले नेतृत्व करने वाले हैं। ऋषि सुनक का कार्यकाल छोटा रहा है। जॉन कर्टिस ने कहा कि ऋषि सुनक को कुछ गलतियों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा था की ऋषि सुनक की नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी इस आम चुनाव में 50-150 सीटों के बीच ही जीत पाएगी। अब ब्रिटेन में हमेशा की तरह इस बार भी जॉन कर्टिस की भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




