back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण कोरिया : बाइडेन ने वायु सेना के ऑपरेशन सेंटर का किया दौरा

सोल, 22 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को सोल में वायु सेना के ऑपरेशन सेंटर का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल और बाइडेन ने प्योंगटेक के ओसान एयर बेस में कोरियन एयर और स्पेस ऑपरेशन सेंटर का दौरा किया। साथ ही वहां तैनात अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिकों से मुलाकात भी की। बाइडेन ऑपरेशन सेंटर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। एयर बेस पर जाने से पहले, बाइडेन ने हुंडई मोटर समूह के अध्यक्ष यूइसुन चुंग से मुलाकात की। आपको बता दें कि यूइसुन चुंग ने रोबोटिक्स और स्वायत्त ड्राइविंग सॉफ्टवेयर विकास के लिए अमेरिका में 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की। बाइडेन रविवार दोपहर जापान के लिए रवाना होंगे। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...