back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल का संचालन शुरू

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। 21 मार्च को कंबोडिया में कोस्मा चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन और कंबोडिया में चीनी राजदूत वांग वनथ्येन ने समारोह में भाग लिया। कोस्मा चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह के केंद्र में स्थित है, जिसका निर्माण चीनी निर्माण इंजीनियरिंग निगम द्वारा किया गया है और इस परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था। हुन सेन ने परियोजना में चीनी सहायता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कंबोडिया के स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास में एक और बड़ी उपलब्धि है और यह व्यापक रणनीतिक साझेदारी व अटूट दोस्ती के तहत कंबोडिया और चीन के बीच घनिष्ठ सहयोग, आपसी विश्वास और सहायता का परिणाम है। हुन सेन ने महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए कंबोडिया में चीनी चिकित्सा टीम के आने का भी स्वागत किया। उन्होंने कंबोडियाई डॉक्टरों को चीनी विशेषज्ञों के पेशेवर ज्ञान को पूरी तरह से सीखने और कंबोडिया में पारंपरिक चीनी चिकित्सा विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, चीनी राजदूत वांग वनथ्येन ने समारोह में कहा कि कोस्मा अस्पताल कंबोडिया में एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, स्थापना के बाद से इसने कंबोडियाई नागरिकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चीन की सहायता से उन्नत चिकित्सा उपकरण और वैज्ञानिक विभाग व चिकित्सा देखभाल प्रणाली को यहां स्थापित किया गया, जो कंबोडिया में सबसे आधुनिक सार्वजनिक अस्पताल बन जाएगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...